Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में कोरोना संक्रमण का उतार चढ़ाव जारी
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना संक्रमण का उतार चढ़ाव जारी

RNS INDIA NEWS 23/03/2021
rns featured image new

12 दिन बाद दैनिक मामलों में गिरावट, 40,715 नए केस, 199 की मौत

नई दिल्ली, 23 मार्च (आरएनएस)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,715 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 1,16,86,796 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी लगातार 13वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई और वह 3,45,377 हो गई है, जो कुल मामलों का 2.96 प्रतिशत है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 199 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढक़र 1,60,166 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर देश में 1.37 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 1,11,81,253 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर और अधिक गिरावट के साथ 95.67 प्रतिशत हो गई है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 22 मार्च तक 23,54,13,233 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 9,67,459 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी।

दस राज्यों में तेजी से बढ़ा संक्रमण
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40,715 नए मामले सामने आए, जिनमें से 80.90 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से थे। इन राज्यों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 24,645 (60.53 प्रतिशत) नए मामले सामने आए। पंजाब में 2,299 और गुजरात में 1,640 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहां रोजना सामने आने वाले कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सक्रिय मामलों में भी इजाफा
मंत्रालय के अनुसार भारत में लगातार उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है, जो कि मध्य फरवरी में अपने सबसे निचले स्तर पर थी। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 3,45,377 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, पिछले 24 घंटे में इनमें 10,731 मामलों का इजाफा हुआ है। इनमें से 75.15 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज महारष्ट्र, केरल और पंजाब के हैं।

एक करोड़ से ज्यादा मरीज हुए ठीक
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 29,785 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,11,81,253 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रह गई है। पिछले कई महीनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले मार्च में एक बार फिर तीन लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले सक्रिय मामले लगातार दो लाख से नीचे बने हुए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोन मोरेटोरियम पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Next: भीषण सड़क हादसे में 12 महिलाओं सहित 13 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.