Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • राजस्थान
  • अलग-अलग दो घटनाओं में 8 बच्चों की मौत, सीएम ने जताया शोक
  • राजस्थान

अलग-अलग दो घटनाओं में 8 बच्चों की मौत, सीएम ने जताया शोक

RNS INDIA NEWS 23/03/2021
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान में दो अलग-अलग घटनाओं में आठ बच्चों की मौत हो गई। बीकानेर में अनाज के कंटेनर में बंद हो जाने से पांच और झुंझुनू में मिट्टी के ढेर में दब जाने से तीन बच्चों की जान चली गई। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है।

अनाज में कंटेनर में दम घुटने से 5 बच्चों की मौत
राजस्थान के बीकानेर में खेलने के दौरान लोहे की अनाज के कंटेनर में छुपे 5 बच्चों की दम घुटने से मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे लुका-छिपी खेल रहे थे और इसी दौरान अनाज के कंटेनर में छुप गए। टंकी का ढक्कन बंद हो गया और बच्चे उसे खोल नहीं पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। ये सभी बच्चे तीन से आठ वर्ष की आयु के थे, जिनमें चार लड़कियां और एक लडक़ा था।
इससे पहले राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र के चिराना गांव में खेलते समय 3 बच्चों की मिट्टी में दबने से मौत हो गई थी, जबकि एक घायल हो गया। ये बच्चे मिट्टी के टीले में घर बनाकर खेल रहे थे तभी मिट्टी उनके ऊपर गिर गई और दबने से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम में हुई। घटना के तुरंत बाद बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए। एक बच्चे का इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख
इन दोनों घटनाओं पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा हिमतासर गांव, नापासर (बीकानेर) और चिराना गांव, उदयपुरवाटी (झुंझुनू) में खेलते समय हुए हादसों में आठ बच्चों की मृत्यु हृदयविदारक व दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। घायल बच्चे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंट कर ले ली पिता की जान
Next: भारतीय डाक विभाग युवाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2021 का कर रहा आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

पति ने धारदार हथियार से काट दिए बीवी और बेटा, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ

RNS INDIA NEWS 08/04/2024 0
rns featured image new
  • राजस्थान

खौफनाक : डंपर से कुचल कर 5 लोगों की हत्या, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

RNS INDIA NEWS 25/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.