Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंट कर ले ली पिता की जान
  • उत्तर प्रदेश

बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंट कर ले ली पिता की जान

RNS INDIA NEWS 23/03/2021
rns featured image new

प्यार के बीच आ रहे थे पिता

अयोध्या (आरएनएस)। एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह बात उसकी बेटी ने स्वयं स्वीकार किया है। सूचना मिलते ही पुलिस सीओ व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी लडक़ी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पिता बेटी के अवैध संबंधों और प्यार के बीच में आ रहा था और इसी से गुस्साई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना रविवार की है।
जानकारी के अनुसार, लडक़ी का पिता बेटी के अवैध संबंधों का लगातार विरोध कर रहा था और उसने बेटी के घर से बाहर निकलने तक पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद बेटी और ज्यादा खिन्न हो गई और उसने पिता के मर्डर की योजना बना दी। जब पिता छप्पर के बाहर सो रहे थे तब रविवार सुबह प्रेमी के साथ मिलकर बकरी बांधने वाली रस्सी से पिता का गला घोंट दिया और इसके बाद पिता की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतक दरबारी लाल की चार बेटियां हैं जिसमें से तीन की शादी हो गई हैं। छोटी लडक़ी रंजू का गांव के ही रहने वाले रवि नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गए थे जिसका पता चलने पर पिता ने विरोध किया और लडक़ी पर कई पाबंदिया लगा दी और बेटी के प्रेमी से मिलने पर रोक लगा दी। इसके बाद बेटी ने मन ही मन पिता को ठिकाने लगाने का संकल्प ले लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परमबीर सिंह की चिट्ठी पर महाराष्ट्र में सियासी भूचाल
Next: अलग-अलग दो घटनाओं में 8 बच्चों की मौत, सीएम ने जताया शोक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.