Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एडवोकेट ने डीजी हेल्थ व सीएमओ को भेजा कानूनी नोटिस
  • हरिद्वार

एडवोकेट ने डीजी हेल्थ व सीएमओ को भेजा कानूनी नोटिस

RNS INDIA NEWS 22/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। जनपद के न्यायालयों में कार्यरत अधिवक्ताओं, मुंशी, टाइपिस्ट, स्टाप वेंडर आदि को कोरोना का टीका नही लगाए जाने पर अधिवक्ता अरूण भदौरिया ने स्वास्थ्य महानिदेशक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में एडवोकेट अरूण भदौरिया ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गयी। ऐसे में जनपद के हरिद्वार, रूडक़ी, लकसर न्यायालयों में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं व उनके मुंशी तथा न्यायालय परिसर में स्टाम्प वेंडर व टाईपिस्ट का काम करने वाले हजारों लोगों के इससे संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ गया है। नोटिस में स्वास्थ्य महानिदेशक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे टीकाकरण के तहत अभी तक अधिवक्ताओं उनके मुंशी, स्टाम्प वेंडर व टाईपिस्ट आदि को पहला टीका लगाए जाने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। इसके अलावा हरिद्वार में आयोजित हो रहे कुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं को कोरोना टीका दिए जाने की व्यवस्था के विषय में भी विभाग द्वारा अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गयी है। नोटिस में सरकार द्वारा कितनी वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी, कितनी प्रयोग की गयी तथा कितनी वैक्सीन एक्सापयर हुई। इसकी जानकारी भी नोटिस के जवाब में मांगी गयी है। नोटिस में उठाए गए बिन्दुओं पर कार्यवाही नहीं किए जाने पर उच्च न्यायालय में जाने की चेतावनी भी दी गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 6 से 11वीं की फीस को लेकर सरकार ने जारी किया यह शासनादेश
Next: द्वाराहाट में होली की धूम, महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.