Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • देश में 70,000 आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य एंड वैलनेस सेंटर समय से पहले होंगे संचालित : सरकार
  • अर्थ जगत
  • स्वास्थ्य

देश में 70,000 आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य एंड वैलनेस सेंटर समय से पहले होंगे संचालित : सरकार

RNS INDIA NEWS 22/03/2021
rns featured image new

नयी दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 70,000 आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटर (एबी-एचडब्ल्यूसी) निर्धारित वक्त से काफी पहले 31 मार्च तक संचालित करने का लक्ष्य रखने के साथ ही भारत प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को सार्वभौमिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख तक एबी-एचडब्ल्यूसी तक करीब 41.35 करोड़ लोगों की पहुंच है, जिनमें से 54 प्रतिशत महिलाएं हैं। उसने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद इस गति से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने की उपलब्धि केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के बीच उच्च स्तरीय समन्वय की बदौलत हासिल हुई है। मंत्रालय ने कहा कि यह प्रभावी विकेंद्रीकरण और सहयोगात्मक संघवाद की प्रक्रिया का साक्ष्य है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अप्रैल 2018 में आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटर को शुरू करना भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल था। उसने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में 1.5 लाख उप स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दिसंबर 2022 तक एबी-एचडब्ल्यूसी में परिवर्तित करने और व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल देने का लक्ष्य रखा गया है। उसने कहा कि मौजूदा प्रजनन संबंधी एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं और संचारी रोग सेवा को बढ़ाने और मजबूत करने के साथ ही एबी-एचडब्ल्यूसी गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराएंगे और इसमें धीरे-धीरे मानसिक स्वास्थ्य, नाक-कान-गला, नेत्र संबंधी, मुंह संबंधी, वृद्ध-परिचर्या से संबंधित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को भी शामिल किया जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि महिलाओं में अबतक रक्तचाप की 9.1 करोड़, मधुमेह की 7.4 करोड़, मुंह के कैंसर की 4.7 करोड़, स्तन कैंसर की 2.4 करोड़, सर्वाइकल कैंसर की 1.7 करोड़ जांच की गई हैं। उसने बताया कि एचडब्ल्यूसी का अन्य अहम घटक टेली-परामर्श है यानी फोन पर परामर्श देना है। एचडब्ल्यूसी में 9.45 से अधिक टेली परामर्श दिए जा चुके हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान एबी-एचडब्ल्यूसी ने कोरोना वायरस की रोकथाम और गैर कोविड-19 जरूरी स्वास्थ्य सेवा को जारी रखने में अहम भूमिका निभाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 मार्च
Next: एलजी को सर्वशक्तिमान बनाने वाला बिल आज होगा लोकसभा में पेश

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.