Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • 650 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • चम्पावत

650 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/03/2021
rns featured image new

चम्पावत। चम्पावत कोतवाली पुलिस ने 650 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव में वोटरों को प्रलोभन देने के लिए चरस ले जा रहा था। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार देर सायं कोतवाली पुलिस, एचपीयू और यातायात पुलिस नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धौन गांव के समीप एक संदिग्ध की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि तलाशी में मुन्ना लाल (60) निवासी मजरा कुंडरिया, थाना नवाबगंज, तहसील बहेड़ी, जिला बरेली के पास से 650 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में मुन्ना लाल ने बताया कि यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए चरस बहेड़ी ले जा रहा था। बताया कि वह ग्राम प्रधान का चुनाव लडऩे वाला था। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई सुरेंद्र खड़ायत, एचपीयू प्रभारी एसआई ज्योति प्रकाश, कांस्टेबल पूरन सिंह, सुरजीत राणा, जीवन सौन, दुर्गानाथ और मनोज पंत शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शासन ने उदासीनता दिखाई तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: पुजारी
Next: लापता हुई युवती ने प्रेमी के संग मंदिर में लिए 7 फेरे

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.