Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मिनिस्टीरियल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया
  • देहरादून

मिनिस्टीरियल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

RNS INDIA NEWS 20/03/2021
rns featured image new

देहरादून। मांगों को लेकर मुखर मिनिस्टीरियल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्मिकों ने पहले चरण में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया गया। कार्मिकों ने आगामी पांच अप्रैल से दो घंटे का कार्य बहिष्कार का एलान किया है। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को दून स्थित सभी कार्यालयों में मिनिस्टीरियल संवर्ग के कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया। सुबह सैकड़ों कर्मचारी यमुना कॉलोनी में एकत्रित हुए और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। प्रांतीय अध्यक्ष सुनील दत्त कोठारी व महामंत्री पूर्णानंद नौटियाल ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सरकार मिनिस्टीरियल कार्मिकों की मांगों को अमल में नहीं लाती तो द्वितीय चरण में पांच से आठ अप्रैल तक प्रदेश के समस्त मिनिस्टीरियल कर्मी दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार शीघ्र वार्ता कर मिनिस्टीरियल कार्मिकों की मांगों पर कार्रवाई करे। जिला अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट व जिला सचिव सुभाष रतूड़ी ने कहा कि संगठन के आह्वान पर देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, कालसी, चकराता आदि स्थानों पर मिनिस्टीरियल संवर्ग के कर्मचारियों विरोध प्रदर्शन किया। यदि सरकार का रवैया उदासीन रहा तो 12 मार्च को समस्त जिलों में एक दिवसीय धरना देते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर विचार किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद बछेती, महावीर सिंह तोमर, प्रवेश सेमवाल, बलराम कुर्मी, केदार सिंह फरस्वाण, सुनीता रावत, कुसुमा मिया, नीतू गैरोला, अंजना गुप्ता, बीना रावत, त्रिलोक रावत, सुधीर कुमार, राजेंद्र सिंह राय, जयप्रकाश, रामचंद्र जोशी, संदीप जोशी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्रीकर्मी को गोली मारकर बाइक लूटी
Next: बच्चे नहीं होने और दहेज की मांग लेकर दिया पत्नी को तीन तलाक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.