Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बंगाल चुनाव के लिए झारग्राम की 82 साल की महिला ने किया पहला वोट
  • राष्ट्रीय

बंगाल चुनाव के लिए झारग्राम की 82 साल की महिला ने किया पहला वोट

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार जारी है और राजनीतिक दलों में आर-पार की जंग चल रही है। राज्य में यूं तो पहले चरण के लिए मतदान 27 मार्च को होना है, लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए पहला वोट पड़ चुका है। बंगाल के झारग्राम जिले में एक 82 वर्षीय महिला ने अपना वोट डाला, ये वोट उन्होंने डोर टू डोर सुविधा के तहत डाला है।
चुनाव आयोग इस बार 80 साल से अधिक उम्र वाले या गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को घर पर ही पोस्टल बैलेट से वोट डालने का ऑप्शन दे रहा है। इसी के तहत झारग्राम की 82 वर्षीय बसंती ने अपना वोट डाला। चुनाव आयोग के मुताबिक बसंती के अलावा उसी वार्ड से 6 अन्य 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों ने भी वोट डाल दिया है। चुनाव आयोग की एक टीम कुछ जवानों के साथ झारग्राम में महिला के घर पर पहुंचीं, जहां वोट डलवाया गया।
जिस वक्त 82 वर्षीय बसंती ने अपना वोट डाला, तब उस कमरे में उनके परिवार के सदस्यों को आने की इजाजत नहीं थी। बसंती ने अपना वोट बैलेट पेपर से डाला, जिसे एक सील लिफाफे में रख लिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है।
बसंती के परिवारवालों के मुताबिक वह ठीक से नहीं चल पाती हैं और ऐसे में उन्हें पोलिंग बूथ तक ले जाना काफी मुश्किल हो सकता है। चुनाव आयोग ने जब इस सुविधा को दिया है, तो उन्होंने इसका फायदा उठाया।
झारग्राम जिले की चार विधानसभा में 27 मार्च यानी पहले चरण में ही वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग की कुल 86 टीमें पहले चरण के मतदान के लिए अगले एक हफ्ते तक ऐसे ही 80 वर्ष से अधिक उम्र वालों के घर पर जाकर वोटिंग करवाएंगी। करीब 5715 वोटर ऐसे हैं, जिन्होंने इसके लिए अप्लाई किया है।
बंगाल में कुल आठ चरणों में सभी 294 सीटों पर वोट डाला जाना है। पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोटिंग है, तो वहीं आखिरी चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग है। वहीं, बंगाल और अन्य चारों चुनावी राज्यों के नतीजे 2 मई को ही आएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस में चोरों ने की सेंधमारी
Next: बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास क्रूड बम से अटैक, 3 घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
  • ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में अनियमितता का आरोप
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.