Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री के अमर्यादित बयान पर भड़की महिला कांंग्रेस, महिला जिलाध्यक्ष लता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर किया रोष व्यक्त
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री के अमर्यादित बयान पर भड़की महिला कांंग्रेस, महिला जिलाध्यक्ष लता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर किया रोष व्यक्त

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new


अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री द्वारा विगत दिवस महिलाओं और युवतियों के कपड़े पहनने के तरीके पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी से महिला कांंग्रेस का गुस्सा भड़क गया।महिला कांंग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज चौहानबाटा में सूबे के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।इस अवसर पर महिला कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर दी।चौहानबाटा में एकत्रित महिला कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन के साथ आक्रोश व्यक्त किया।इस अवसर पर महिला कांंग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि जिस तरह से सूबे के मुख्यमंत्री ने महिलाओं के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है वो निन्दनीय है।उन्होंने कहा कि एक उच्च तथा जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति के द्वारा महिलाओं के ऊपर इस तरह की टिप्पणी अशोभनीय है।उन्होंने कहा कि आज जबकि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा यह तय करना कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं उनकी मानसिकता को स्पष्ट प्रदर्शत करता है।उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अपने अमर्यादित बयान के लिए मुख्यमंत्री को तुरन्त सार्वजनिक मांफी मांगनी चाहिए तथा नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, नगर अध्यक्ष गोपा नयाल,राधा बिष्ट, लीला जोशी,पारू उप्रेती,मेनका आर्या,पार्वती टम्टा,तारा भन्डारी,माया गैड़ा,हंसा पान्डेय,सरस्वती आर्या,भागीरथी,हेमा तिवारी,राधा तिवारी,दीपा त्रिपाठी,किरन जोशी,तारा तिवारी,बसन्ती बिष्ट, ज्योति पान्डेय,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,सुनील कठायत,ललित सतवाल,रमेश नेगी,अख्तर हुसैन,भानू बिष्ट, सुन्दर सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फरार हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
Next: अमेरिका में कमला हैरिस के घर के बाहर हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.58.06_11zon
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 15.31.45 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.