Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • दुकान के अंदर घुसा गुलदार , रेस्क्यू कर पिंजरे में किया कैद
  • पौड़ी

दुकान के अंदर घुसा गुलदार , रेस्क्यू कर पिंजरे में किया कैद

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड के टकोली ग्राम सभा के अंतर्गत लुसियालगांव में एक दुकान के अंदर गुलदार घुस गया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। 24 घंटे से अधिक समय बाद वन विभाग की टीम को रेस्क्यू कर गुलदार को पिंजरे में कैद करने में सफलता मिली। रेस्क्यू में देरी होने पर लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पैंडुला बैंड-मैखंडी मोटर मार्ग पर टकोली ग्राम सभा के लुसियालगांव तोक में सडक़ से सटी एक दुकान के पीछे की गैलरी में शुक्रवार को सुबह के समय गुलदार घुस गया था। दुकान बंद रहने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे के करीब जानकी देवी बंद पड़ी दुकान की सफाई करने के लिए आई। उन्होंने बताया कि सडक़ की ओर के शटर को खोलने के बाद जब दुकान के पीछे का दरवाजा खोला तो गैलरी में गुलदार को देखकर वह सहम गई। आनन-फानन में उसने दुकान का शटर बंद कर दिया। लेकिन पीछे का दरवाजा खुला ही रह गया। गुलदार घुसे होने की सूचना मिलते ही अन्य लोग भी वहां पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम गांव में पहुंच गई थी। लेकिन रेस्क्यू टीम के आने में वक्त लगने से शनिवार सुबह नौ बजे के करीब गुलदार का रेस्क्यू किया गया। दोपहर बाद एक बजे के करीब रेस्क्यू कर गुलदार को पिंजरे में कैद करने में सफलता मिल पाई। रेस्क्यू करने वाली टीम में वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट, गिरीश बर्त्वाल, सूरत सिंह, सुखदेव बडोनी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांडीखाल फीडर के दर्जनों गांवों में पसरा रहा अंधेरा
Next: पार्किंग से वाहनों के टायर चोरी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.