Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध-प्रदर्शन
  • टिहरी

महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
rns featured image new

नई टिहरी। कोरोना महामारी के दौर में बढ़ती महंगाई के विरोध मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रतापनगर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक विक्रम सिह नेगी के नेतृत्व मे जुलूस प्रदर्शन कर राज्य एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके गरीबों की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी करेगी, सडक़ से लेकर सदन तक इसका विरोध करेगी। शुक्रवार को प्रतापनगर पट्टी रौणद रमोली के भैंतलाखाल मे एकत्रित हुये ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने देश में डीजल व पेट्रेाल सहित आवश्यक वस्तुओं के दामों की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी करते हुये केंद्र एवं राज्य सरकार का पुतला दहन किया। डीजल पेट्रोल के दामों में की गई बेहताशा वृद्धि को वापस लेने की मांग की प्रदर्शन करते हुये पूर्व विधायक विक्रम सिह नेगी ने कहा कि देश मे जहां रोजगार संसाधन खत्म होने से लाखों बेरोजगार सडक़ पर आ गये हैं, वहीं गरीबों का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार महंगाई बढक़ार गरीबों की जेबों पर डाकाडालकर उद्योगपत्तियों का घर भरने का काम कर रहे हैं। भाजपा की गरीब विरोधी नीतियों से छोटे कारोबार व उद्योग ठप्प होने से बड़े उद्योगपत्तियों का लाभ पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। कहा कि यदि महंगाई पर नियंत्रण न किया गया, तो कांगेस इस पर उग्र आंदोलन करेगी। गरीबों को भूखे नहीं मरने देगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सब्बल सिह राणा, रमेश बगियाल, सौरभ रावत, जय सिंह चौहान, युद्धवीर कलूड़ा, शूरवीर भंडारी, प्रधान चंद्रवीर रावत, त्रिलोक बिष्ट, जसवीर कंडियाल, बालेंद्र बरवाण, मुरारी पंवार, वी लाल गैरोला, दीपक बगियाल, मुलायम भंडारी, धीरज नेगी, लाखी सिंह बगियाल, ध्यान सिंह, दीपक बगियाल मनभावन बगियाल, भीम सिह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेयजल लाइन दुरुस्त करने की मांग
Next: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.