Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • साल 2021 में गौतम अडानी सर्वश्रेष्ठ हुए साबित, कमाई के मामले में एलन मस्क और जेफ बेजोस को पछाड़ा
  • अर्थ जगत

साल 2021 में गौतम अडानी सर्वश्रेष्ठ हुए साबित, कमाई के मामले में एलन मस्क और जेफ बेजोस को पछाड़ा

RNS INDIA NEWS 13/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 13 मार्च। भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने इस साल किसी अन्य की तुलना में अपनी संपत्ति में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी की है। उनके सामने ना तो एलन मस्क है और ना ही जेफ बेजोस। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 गौतम अडानी की संपत्ति 16.2 अरब डॉलर बढक़र अब 50 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इसके साथ ही साल 2021 में सबसे अमीर होने का खिताब हासिल करने वाले एलन मस्क और जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ दिया है। साल 2021 में एलन मस्क की संपत्ति में 10.3 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति में 7.59 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई है।
गौतम अडानी 16.2 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं। लेकिन जब हम भारतीय उद्योगपतियों की बात करते हैं तो मुकेश अंबानी ने अपनी संपत्ति में 8.05 अरब डॉलर की वृद्धि की है जो गौतम अडानी की तुलना में आधी है। हालांकि, सबसे अमीर लोगों की सूची में अंबानी अडानी से काफी आगे हैं।
इस सूची में अंबानी 10वें स्थान पर हैं जबकि अडानी 26वें पायदान पर हैं। दरअसल, अडानी ने भारत में बंदरगाहों, हवाई अड्डों, डेटा केंद्रों और कोयला खदानों को जोड़ते हुए तेजी से अपने समूह का विस्तार किया है। लेकिन जब हम ऑस्ट्रेलिया की परियोजना की तरफ देखते हैं तो विवादास्पद कारमाइकल कोयला परियोजना की रफ्तार काफी धीमी चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12.74 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
Next: छात्रा ने लगाया कालेज के एनसीसी कैप्टन पर रेप का आरोप, केस दर्ज

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.