Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अतिक्रमणकारियों पर गिरेगी गाज
  • देहरादून

अतिक्रमणकारियों पर गिरेगी गाज

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
rns featured image new

ऋ षिकेश। निगम प्रशासन मंगलवार से अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी वसूलेगा। फिलहाल कब्जाधारियों को स्वयं ही सडक़ और नाली के ऊपर से सामान हटाने के लिए तीन दिन की मोहलत दी है।अनलॉक के दूसरे चरण में ऋषिकेश के बाजार फिर से गुलजार हो गए हैं। तीन महीने के लॉकडाउन के बाद अब सबकुछ सामान्य सा नजर आने लगा है। ऐसे में अतिक्रमणकारी भी सिर उठाने लगे हैं।शहर के मुख्य बाजार मुखर्जी मार्ग, लाजपतराय रोड, त्रिवेणीघाट रोड, रेलवे रोड, नाभा हाउस मार्ग, हरिद्वार रोड पर दुकानों के बाहर सडक़ और नाली घेरकर सामान सजाने की संस्कृति फिर से शुरू हो गई है। इस तरह के अतिक्रमण से सडक़ गली में बदल जाती है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। नतीजतन जाम का झाम लोगों को झेलना पड़ता है। समस्या का संज्ञान लेकर नगर निगम प्रशासन ने ध्वनि यंत्र के माध्यम से मुख्य बाजारों में एनाउंस किया कि सडक़ और नाली पर अवैध कब्जा खुद हटा लें। तीन दिन बाद निगम प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाएगा। अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त कर जुर्माना भी वसूला जाएगा। मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि सडक़ और नाली पर अतिक्रमण के सफाए के लिए टीम गठित कर दी गई है। दी गई मोहलत की समय सीमा खत्म होते ही अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार माह पूर्व बना तटबंध ढहा, कार्यशैली पर सवाल
Next: हिंडोलाखाल हादसे में एनएच व कंपनी के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.