Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कोरोना टीकाकरण को महिलाओं के मुकाबले पुरुष आगे
  • नैनीताल

कोरोना टीकाकरण को महिलाओं के मुकाबले पुरुष आगे

RNS INDIA NEWS 12/03/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है। जिले में करीब 33 हजार लोगों को टीका लग चुका है। जिले में कोरोना का टीका लगाने में महिलाओं के मुकाबले पुरुष आगे हैं। जिले में रोजना कोराना का टीका लगाया जा रहा है। इसमें वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर, गंभीर बीमारी से पीडि़त और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं। कुछ लोगों को पहला डोज दिया जा रहा है और कुछ को दूसरा। लेकिन पहले और दूसरे डोज के बीच एक बात सामने आयी है कि टीकाकरण में पुरुष महिलाओं से आगे हैं। जिले में अब तक 17063 पुरुषों ने कोरोना टीका लगाया है जबकि 16339 महिलाएं ही कोरोना की वैक्सीन लगा पायी हैं। जब से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीकाकरण शुरू हुआ है तब से स्वास्थ्य अधिकारियों के पास अन्य दिनों के मुकाबले दोगुना फोनकॉल आ रहे हैं। तमाम लोग अपने घर परिवार या खास लोगों को कोरोना टीका लगाने के लिए फोन कर रहे हैं।
हमारी कोशिश है कि जिन लोगों को सूचीबद्ध किया है उनको समय से वैक्सीन लगे। यह सही है कि वैक्सीन लगाने को महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा आ रहे हैं। -डॉ. भागीरथी जोशी, सीएमओ नैनीताल
250 रुपये बचाने की जुगत: अच्छे पदों से रिटायर हुए लोग भी सरकारी अस्पताल में टीका लगाने की जुगत में लगे हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कुछ प्राइवेट अस्पतालों के मालिक खुद भी और अपने स्टाफ को भी सरकारी अस्पताल में टीके के लिए भेज रहे हैं। जब उनको बताया जाता है कि प्राइवेट में भी टीकाकरण हो रहा है तो उनका बर्ताव काफी नकारात्मक रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में 28 कालेजों की जांच पूरी, क्लीन चिट
Next: गैरसैंण को मंडल घोषित करने का निर्णय अव्यवहारिक : डा. इंदिरा हृदयेश

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.