Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • आपदा के 1 महीने बाद भी पटरी पर नहीं लौटे प्रभावित गांव
  • चमोली

आपदा के 1 महीने बाद भी पटरी पर नहीं लौटे प्रभावित गांव

RNS INDIA NEWS 12/03/2021
rns featured image new

चमोली। बीती सात फरवरी को चमोली के ऋषिगंगा में आए जलप्रलय को एक माह से अधिक बीत चुका है। लेकिन अभी तक आपदा प्रभावित गांव में व्यवस्था बेहतर नहीं हो पाई है। लोग आवाजाही करने के अलावा अन्य चीजों को लेकर परेशान हैं। हालांकि शुरूआती दिनों में तेजी से हुए रेस्क्यू कार्य अब धीमा होने लगा है। तपोवन विष्णुगाड़ परियोजना की टनल में मलवा हटाने और लापता लोगों को रेस्क्यू के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन यहां भारी मात्रा में पानी का रिसाव समस्या बन गई। मलबा हटाने से पहले पानी को बाहर निकालना रेस्क्यू टीम के लिए परेशानी बढ़ा रहा है। ऋषिगंगा में आए जलप्रलय को एक माह का समय हो गया है। लेकिन अभी तक टनल के अंदर मौजूद व्यक्तियों की खोज पूरी नहीं हो पाई है। टनल के अंदर से पानी के रिसाव के चलते मलबा हटाना जोखिम भरा कार्य साबित हो रहा है। यही कारण है कि रेस्क्यू टीम जिस गति से टनल में बढऩी चाहिए थी वह नहीं बढ़ पाई है। अभी तक टनल में 200 मीटर ही मलबा हटाया जा सका है। ऋषिगंगा में आए जलप्रलय से एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना में भारी तबाही मची थी। इस टनल में 34 लोग फंसे हुए थे। इनमें से अभी तक 14 शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू को लेकर जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे बाधाएं बढ़ रही है। इस आपदा में कुल 205 लोग लापता थे। जिनमें से अभी तक 72 शव व 31 मानव अंग ऋषिगंगा, धौली गंगा व अलकनंदा के किनारे, रैंणी में ऋषिगंगा के मलबे व एनटीपीसी की परियोजना टनल में मिल चुके हैं। इनमें से 43 शवों व एक मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। 58 शवों व 28 मानव अंगों का 110 परिजनों के साथ डीएनए सैंपल मिलान के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने 38 मृतकों के स्वजनों, 12 घायलों, एक परिवार सहित एक अन्य को गृह अनुदान मुआवजा राशि जारी की गई है।
ऋषिगंगा में आए जलप्रलय में लापता व्यक्तियों के स्वजनों को आज भी उनके लौटने का इंतजार है। तपोवन निवासी भरत बिष्ट का कहना है कि उनके निकट रिश्तेदार आपदा में लापता हैं। लापता व्यक्तियों में रिंगी निवासी नवीन की मां लक्ष्मी देवी भी शामिल हैं। नवीन को आज भी मां के लौटने का इंतजार है। ग्राम प्रधान ङ्क्षरगी विनोद नेगी का कहना है कि जल विद्युत परियोजना के क्रशर साइड में 23 वर्षीय मनोज नेगी तैनात था। जो लापता है। परंतु एनटीपीसी ने लापता कर्मचारी के स्वजनों की सुध भी नहीं ली है।

भूस्खलन व भू-धंसाव से नई मुसीबत
धौली गंगा के किनारे बसे गांवों में धौली गंगा व ऋषि गंगा से कटाव के चलते अस्तित्व का खतरा भी मंडरा रहा है। इन गांवों में भूस्खलन रोकथाम के लिए अभी कोई कार्ययोजना ही नहीं बनी है। ऋषिगंगा में आए जल प्रलय से रैंणी, तपोवन, भंग्यूल, गैर, जुगजू, जुआग्वाड़ सहित कई गांव ऐसे हैं जहां नदी के कटाव से लगातार भू धंसाव हो रहा है। इन गांवों को बचाने के लिए एक बड़े ट्रीटमेंट कार्ययोजना की जरूरत है। लेकिन गांवों में फिलहाल प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य कर गांव तक आवाजाही सुचारु करने तक ही सीमित है। अभी तो नदी का जल स्तर घटने से गांवों को खतरा नहीं है। लेकिन मानसून के दौरान इन गांवों में भूस्खलन, भू धंसाव से नई मुसीबत आ सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकास प्राधिकरण परीक्षण कमेटी अध्यक्ष का दायित्व बंशीधर भगत को
Next: कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए प्राइवेट पार्टनरशिप बढ़ाने पर जोर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.