Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रेम विवाह से नाराज भाई, जीजा का सिर काटकर पहुंचा थाने, घर में लटकी मिली बहन
  • राष्ट्रीय

प्रेम विवाह से नाराज भाई, जीजा का सिर काटकर पहुंचा थाने, घर में लटकी मिली बहन

RNS INDIA NEWS 12/03/2021
rns featured image new

जबलपुर, 12 मार्च (आरएनएस)। जिले के रमनगरा इलाके में एक आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। उसने विजेत कश्यप के सिर को कुल्हाड़ी से मार-मारकर धड़ से अलग कर दिया। इतने पर भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने शव के हाथ का पंजा काट दिया। इसके बाद वह सिर व पंजे को बोरी में भरकर सात किमी दूर तिलवारा थाने पहुंच गया। वहीं, अपने भाई द्वारा पति पर किए गए इस बेरहमी का पता चलते ही पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दरअसल, विजेत की हत्या की सूचना मिलते ही उसके स्वजन मौके पर पहुंच गए, जहां विजेत का कटा सिर देखकर उसकी पत्नी पूजा बेहोश हो गई। जिसे उसके स्वजन घर ले गए। कुछ देर बाद जब विजेत के स्वजन घर पहुंचे, तो देखा कि पूजा भी फांसी पर लटकी हुई है। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दिया।
आरोपी धीरज शुक्ला शंकरघाट का रहने वाला है। थाने में उसे मृतक के एक कटे हुए हाथ, सिर और कुल्हाड़ी के साथ देखकर पुलिस दंग रह गई। इस घटना से पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया।
धीरज ने पुलिस को बताया कि मैं और विजेत दोस्त थे, लेकिन विजेत ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर धीरज की बहन को घर से भगाकर शादी कर ली थी। मैं इसी अपमान का बदला लेना चाहता था। मैंने पहले विजेत का सिर काटा, फिर पंजा। एसी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि आरोपी ने सरेंडर किया है। विजेत का धड़ और हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक विजेत के ममेरे भाई फूटाताल और अन्य स्वजनों ने आरोप लगाया है कि पूजा ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। उनका कहना है कि विजेत की हत्या करने के बाद आरोपियों ने पूजा को फांसी पर लटका दिया। यह हत्या पूरी योजना बनाकर की गई है, ताकि किसी को संदेह न हो। वह नहीं चाहते थे कि पूजा अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ गवाही दे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एडमिशन के नाम पर पांच लाख की ठगी, अल्मोड़ा पुलिस ने पुणे से किया फर्जी एजुकेशन काउन्सलर गिरफ्तार
Next: बस पलटने से दो महिलाओं की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.