Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा के खतरे से निपटने के लिए पुख्ता सूचना तंत्र चाहती है प्रदेश सरकार
  • देहरादून

आपदा के खतरे से निपटने के लिए पुख्ता सूचना तंत्र चाहती है प्रदेश सरकार

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश सरकार हिमालयी क्षेत्रों में दैवीय आपदा के खतरे से निपटने के लिए पुख्ता सूचना तंत्र चाहती है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उपकरणों के न होने से मौसम के सटीक पूर्वानुमान और चेतावनी जारी करने में सरकार को परेशानी पेश आ रही है। सरकार ने इस संबंध में नीति आयोग से मदद की गुहार लगाई है। आयोग की ओर से इस संबंध में सकारात्मक संकेत राज्य को मिले हैं। उत्तराखंड राज्य का हिमालयी क्षेत्र आपदाओं के प्रति अति संवेदनशील है। खासतौर पर भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना, त्वरित बाढ़ और हिम-स्खलन प्रमुख हैं। भूकंप के साथ बड़ी आपदा मौसम संबंधी हैं। बीते कुछ वर्षों में इन आपदाओं में तेजी आई है। ऐसे में वर्तमान में उपलब्ध तकनीकी ज्ञान और विशेषज्ञता से मौसम जनित आपदाओं का पूर्वानुमान लगाना संभव है। प्रदेश सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ऐसे उपकरणों की उपलब्धता न होना है। इस वजह से संबंधित जिम्मेदार संस्थाएं सटीक चेतावनी जारी नहीं कर पा रही हैं। चमोली जिले में हालिया आपदा में ऐसा ही हुआ है। हालांकि सरकार ने मौसम विभाग के सहयोग से मौसम की जानकारी के लिए उपकरण स्थापित किए हैं। अब राज्य सरकार ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में झीलों से संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। अलग से ग्लेशियोलाजी सेंटर की मांग की जा चुकी है। राज्य सरकार इस मुद्दे को नीति आयोग के समक्ष उठा चुकी है। सरकार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आपदा के मद्देनजर मौसम संबंधी जरूरी आंकड़े एकत्रित करने का मजबूत तंत्र स्थापित करना चाहती है। ऐसे में संकेत ये है कि प्रदेश में आपदा से लड़ाई को तंत्र विकसित करने में नीति आयोग राज्य सरकार की मदद कर सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्यूटी जा रहे भेलकर्मी पर गुलदार ने किया हमला, घायल
Next: बिना किताबों के परीक्षा की तैयारी करें तो करें कैसे?

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.