Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नाबालिग लड़क़ी को बंधक बनाकर आठ दिनों तक नौ लोगों ने किया बलात्कार
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

नाबालिग लड़क़ी को बंधक बनाकर आठ दिनों तक नौ लोगों ने किया बलात्कार

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
rns featured image new

कोटा, 09 मार्च (आरएनएस)। राजस्थान के झालावाड़ में एक नाबालिग लडक़ी के साथ हैवानियत की रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। झालावाड़ में 15 साल की लडक़ी को कथित तौर पर नशीली दवा पिलाकर नौ लोगों ने आठ दिन तक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने अनुसार, झालावाड़ में नौ लोगों ने कथित तौर पर 15 साल की लडक़ी के साथ आठ दिनों में अलग-अलग जगहों पर कई बार बलात्कार किया। पीडि़ता शुक्रवार को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हो गई। इसके बाद किसी तरह मदद मांगते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों का आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं।
पीडि़ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया, 25 फरवरी को वह अपने दोस्त बुलबुल और एक अन्य युवक के साथ स्कूल बैग और अन्य सामान खरीदने झालावाड़ शहर गई थी। दोस्त ने कहा था कि सामान दिलाकर वह उसे स्कूल छोड़ देगा। लडक़ी ने आरोप लगाया कि दोनों एक पार्क में रुक गए, जब उसने पूछा, तो कहा कि किसी से मिलना है। थोड़ी देर में दो से तीन लोग और पार्क में इसके बाद लडक़ी को जबरन नशीली दवा पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया।
आरोपियों ने झालावाड़ में आठ दिन तक उसे अलग- अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान कम से कम नौ लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। डीएसपी ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल जांच करवा ली गई है। दो नाबालिग समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में राजनीतिक सियासी हलचल: क्या त्रिवेन्द्र छोड़ेंगे गद्दी
Next: बस पलटने से एक यात्री की मौत, कई घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.