Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ड्रग इंस्पेक्टर ने की कुंभ मेले के दवा भंडार पर छापेमारी
  • हरिद्वार

ड्रग इंस्पेक्टर ने की कुंभ मेले के दवा भंडार पर छापेमारी

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। ड्रग इंस्पेक्टर ने सोमवार दोपहर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में कुंभ मेले के लिए बनाये गए केंद्रीय दवा भंडार पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 11 दवाओं के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे। ड्रग इंस्पेक्टर ने केंद्र पर दवाओं को सुरक्षित रखने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। कुंभ मेला क्षेत्र के तमाम अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाओं को सुरक्षित रखने और एक ही स्थान से सप्लाई करने के लिए मेला स्वास्थ्यय विभाग ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में केंद्रीय दवा भंडार स्थापित किया है। यहीं से तमाम दवाओं को मेले के छोटे-बड़े अस्पतालों में सप्लाई किया जाएगा। इस केंद्रीय दवा भंडार पर ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. अनिता भारती ने औचक छापेमारी की। इस दौरान दवाओं को रखने का पहले रिकॉर्ड चेक किया गया, जिसके बाद भंडार में रखी 11 दवाओं के सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ अनिता भारती ने बताया कि कुंभ के दौरान हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि लोगों को सही क्वालिटी की दवा उपलब्ध हो। सोमवार को मेले के केंद्रीय दवा भंडार से अलग अलग तरह की 11 महत्वपूर्ण दवाओं के सैंपल भरे गए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। भंडार में दवाओं को सुरक्षित करने की व्यवस्था दुरुस्त मिली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महानिर्वाणी अखाड़े ने किया सरकार की ओर से दी जाने वाली 1 करोड़ की राशि को लेने से इनकार
Next: महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर्व पर नहीं चलेगी कोई विशेष ट्रेन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.