Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नंदा देवी एक्सप्रेस की टक्कर से 2 वर्षीय हाथी की मौत
  • देहरादून

नंदा देवी एक्सप्रेस की टक्कर से 2 वर्षीय हाथी की मौत

RNS INDIA NEWS 08/03/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। लच्छीवाला रेंज में रेलवे ट्रैक हाथियों के लिए काल साबित हो रहा है। सोमवार सुबह यहां वनवाह बीट में नंदा देवी एक्सप्रेस की टक्कर से दो वर्षीय हाथी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव को दफना दिया गया है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे नंदा देवी एक्सप्रेस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी। लच्छीवाला वन रेंज में वनवाह बीट के समीप रेलवे ट्रैक पर हाथी का दो वर्षीय बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से हाथी दूर जा गिरा। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक हाथी की मौत हो चुकी थी। रेंजर घनानंद उनियाल ने पशु चिकित्सकों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक वीके नौटियाल ने मौके पर पहुंचकर हाथी का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद हाथी को दफाना दिया गया। रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि ट्रेन चालक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।
लच्छीवाला में आठ माह में चार घटनाएं
लच्छीवाला वन रेंज में आठ महीने से भी कम अवधि में हादसों में चार हाथी जान गंवा चुके हैं। 27 जुलाई 2020 को नकरौंदा रेलवे ट्रैक पर टक्कर लगने से दो वर्षीय हाथी की मौत हो गई थी। इसके बाद 17 नवंबर 2020 को लच्छीवाला की गूलरघाटी बीट में करंट लगने से मादा हाथी की मौत हुई। 21 नवंबर 2020 को हर्रावाला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की टक्कर से मादा हाथी की जान गई। अब 8 मार्च 2021 को वनवाह बीट के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो वर्षीय हाथी की मौत हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मलबा आने से दो मजदूरों की मौत
Next: टहलने निकले बुजुर्ग का नहीं मिल रहा सुराग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.