Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जिला विकास अधिकारी ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा की
  • बागेश्वर

जिला विकास अधिकारी ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा की

RNS INDIA NEWS 08/03/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने गरुड़ जाकर मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान खराब प्रगति के लिए खंड विकास अधिकारी जिम्मेदार निकले। इतना ही नहीं ग्राम विकास अधिकारी भी अपनी भूमिका का सही से पालन नहीं कर रहे थे। डीडीओ केएन तिवारी कहा कि जब तक प्रगति में सुधार नहीं होगा तब तक वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। तिवारी ने कहा कि प्रगति खराब होने का प्रमुख कारण बीडीओ की निष्क्रियता है। इसके साथ ग्राम विकास अधिकारी द्वारा आपने दायित्वों के प्रति लापरवाही. ग्राम विकास अधिकारी मुकुल आर्या को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ ग्राम विकास अधिकारी प्रभात जोशी, दीपक मरवाल और चंद्र शेखर लोहनी को कारण बताओ नोटिस, मनरेगा जेई सतीश बोरा और आसिफ खान द्वारा समय से एमबी नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 50 दिन के रोजगार के लिए जारी निर्देशों का किसी भी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा गंभीरता से नहीं लिया। सभी कामों को 31 मार्च तक पूरा करने के लिए माइक्रो प्लान तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 100 दिन रोजगार प्राप्त परिवार मात्र 340 है। इसकी प्रगति में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए गए, जो परिवार 90 दिन पूरे कर चुके हैं उनकी लिस्ट निकाल कर उन्हें नए काम पर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में खंड विकास अधिकारी त्रिलोक सिंह भाकुनी, सहायक खंड विकास अधिकारी देवेन्द्र तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र पुरी, जेई और रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हत्यारोपी पति की जमानत याचिका खारिज
Next: जल गुणवत्ता जांचने के लिए सशक्त महिलाएं बनीं ‘जल योद्धा’

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.