Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शनिवार को भी जजरेड़ में आए मलबे से मार्ग पर 12 घंटे ठप रहा यातायात
  • देहरादून

शनिवार को भी जजरेड़ में आए मलबे से मार्ग पर 12 घंटे ठप रहा यातायात

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
rns featured image new

विकासनगर। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ में आए दिन भूस्खलन से भारी परेशानी हो रही है। शनिवार को सातवें दिन भी जजरेड़ में आए मलबे से मार्ग पर 12 घंटे यातायात ठप रहा। बारिश के चलते आए रोज मार्ग पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो रहा है। पिछले सात दिनों से हर रात जजरेड़ में पहाड़ी दरक रही है। जिससे प्रतिदिन 10 से 14 घंटे तक यातायात ठप हो रहा है। शुक्रवार रात भी करीब 11 बजे जजरेड़ में आए मलबे के कारण मार्ग पर यातायात ठप हो गया। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों से सब्जी आदि नगदी फसलें लेकर आ रही कई गाडिय़ां भी जजरेड़ में फंस गई। हालांकि, कुछ वाहन चालकों ने करीब 60 किमी का अतिरिक्त सफर तय करते हुए वाया बैराटखाई से किसानों की फसलें मंडियों तक पहुंचाई। लेकिन, कई गाड़ी चालक शनिवार सुबह 11 बजे तक जजरेड़ में फंसे रहे। मार्ग पर फंसे लोगों की सूचना पर सुबह 11 बजे लोनिवि की जेसीबी ने मार्ग पर आए मलबे को हटाकर यातायात सुचारू कराया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रात को आवागमन पर लगाया प्रतिबंध जजरेड़ में रात के समय दरक रही पहाड़ी से जान माल के नुकसान के मद्देनजर प्रशासन ने रात नौ से सुबह पांच बजे तक पर्वतीय मार्गों पर आवागमन पर रोक लगा दी है। एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने सम्बंधित थाना पुलिस और राजस्व कर्मियों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंद पैदल मार्ग खोलने में खुद जुटे ग्रामीणVillagers engaged in opening closed walkways
Next: कोरोना से बचाव को किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.