Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला समाज की मार्गदर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्रोत: सीएम
  • देहरादून

महिला समाज की मार्गदर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्रोत: सीएम

RNS INDIA NEWS 07/03/2021
rns featured image new

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है। अनादिकाल से महिलाओं की शक्ति के रूप में पूजा व अर्चना की जाती रही है, महिला समाज की मार्गदर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है। कहा कि आठ मार्च को दुनिया की आधी आबादी के नाम समर्पित है। यह दिन समाज के उस बडे हिस्से के लिए महत्वपूर्ण है जिसके बिना संसार की कल्पना अधूरी रह जाती है। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारना होगा, इसलिए बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण के लिए हमें अभी से कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि उत्‍तराखंड तीलू रौतेली, रामी बौराणी, गौरा देवी का प्रदेश है। कहा कि हाल ही में सरकार ने महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में सहखातेदार का अधिकार दिया है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक से लोन मिल सकेगा और वे स्वावलंबी बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हमें महिलाओं को समान अधिकार और समान अवसर देने होंगे। राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक, मानसिक के साथ ही शारीरिक दृष्टि से भी सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। उनके सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। बहनों को सशक्त करने के लिये हम महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के दे रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री घस्यारी योजना लाई जा रही है। जिसमें महिलाओं को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से छुटकारा मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं के आर्थिक व सामजिक स्तर में सुधार आएगा। घस्यारी योजना न सिर्फ मातृशक्ति के सिर से घास का बोझ हटाने में कामयाब होगी बल्कि इससे जंगल जाते वक्त महिलाओं के साथ होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम आयोजित, केंद्रीय मंत्री गडकरी मुख्य अतिथि
Next: दो झोपड़ियों में आग लगने से हजारों का सामान राख

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.