Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • पुलिस के कहने पर बेटे के शव को बोरी में भरकर 3 किमी पैदल चला बेबस पिता
  • बिहार

पुलिस के कहने पर बेटे के शव को बोरी में भरकर 3 किमी पैदल चला बेबस पिता

RNS INDIA NEWS 07/03/2021
rns featured image new

कटिहार, 07 मार्च (आरएनएस)। बिहार में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के खेरिया घाट पर बीते कुछ दिनों से लापता चल रहे एक 13 साल के लडक़े की लाश बरामद हुई। तो संबंधित पुलिस कर्मियों ने इसका पोस्टमार्टम कराना भी जरूरी नहीं समझा। बेबस पिता प्लास्टिक की बोरी में अपने 13 साल के बेटे का शव लेकर करीब तीन किलोमीटर तक पैदल चला। तीन किलोमीटर के बाद उसे साधन मिल सका और इसके बाद वह शव लेकर थाने पहुंचा। मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली इस घटना को लेकर पुलिस ने जिम्मेदारी लेने की बजाय जांच और कार्रवाई की बात कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा निवासी लेरू यादव का 13 साल का बेटा हरिओम 26 फरवरी को नाव से गंगा नदी पार करते समय गहरे पानी में गिर गया था। नाविकों ने पानी में उसकी तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चल सका। बेबस पिता ने इस घटना को लेकर गोपालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जवानी की दहलीज पर खड़े बेटे को खोने से गमगीन पिता को भला कहां चैन आता। लेरू पुत्र की तलाश में जुटा रहा।
भागलपुर जिला निवासी बच्चे के पिता ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव में नदी पार करने के दौरान उसका 13 वर्षीय बेटा हरिओम यादव नाव से गिर गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। इस बाबत गोपालपुर थाना में भी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। लेरू ने बच्चे की खोजबीन शुरू की तो पता चला कि बेटे का शव कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के खेरिया नदी के तट पर तैर रहा है।
इस सूचना पर पिता लेरू यादव जब घाट पर पहुंचे तो उनके बेटे का शव बुरी हालत में मिला। मासूम की लाश के साथ सड़ी-गली हालत में थी। उसे जानवरों ने नोच डाला था। बच्चे के कपड़े और शारीरिक अंगों के आधार पर उसकी पहचान तो हो गई, लेकिन इसके बाद शुरू हुई सिस्टम की संवेदनहीनता। शव को लाने के लिए न तो भागलपुर जिले की गोपालपुर थाना पुलिस और न ही कटिहार जिले के कुर्सेला पुलिस ने संजीदगी दिखाई। शव को ले जाने के लिए दोनों जिलों की पुलिस ने एंबुलेंस बुलाना भी जरूरी नहीं समझा।
अंत में मजबूर पिता अपने कलेजे के टुकड़े की शव को बोरे में बंद कर घर की ओर चल पड़ा। पुलिस की लापरवाही को लेकर मासूम के पिता नीरू यादव ने कहा कि करे तो क्या करे कोई। थाना पुलिस ने न तो गाड़ी उपलब्ध करवाई और न कोई सहानुभूति दिखाई, इसलिए शव को इसी तरह लेकर आना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिथुन चक्रवती होंगे पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सीएम उम्मीदवार!
Next: देश में कोरोना का प्रकोप अभी थमा नहीं

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.