Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • व्हाट्सऐप वेब यूजर्स को जल्द मिलेगा वॉयस कॉलिंग फीचर
  • अन्य

व्हाट्सऐप वेब यूजर्स को जल्द मिलेगा वॉयस कॉलिंग फीचर

RNS INDIA NEWS 04/03/2021
whatsapp

पर्सनल चैट स्क्रीन पर दिखेगा ऑप्शन

 

नईदिल्ली,04 मार्च । यूं तो यह चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है कि व्हाट्सऐप वेब यूजर्स को वीडियो और वॉयस कॉलिंग फीचर मिलने वाला है। लेकिन अब यह फीचर जल्द रोलआउट होने वाला है इसकी उम्मीद दिखने लगी है।
रिपोर्ट के अनुसार डेस्कटॉप कॉलिंग सर्विस बीटा वर्जन से आउट हो गई है। जल्द ही 2.2104.10 वेब/डेस्कटॉप वर्जन यूज करने वाले व्हाट्सऐप यूजर्स इस सर्विस का फायदा उठा पाएंगे।
दरअसल पिछले साल दिसंबर में व्हाट्सऐप ने चुनिंदा वेब और डेस्कटॉप यूजर्स को ऑडियो और वीडियो कॉलिंग सेवा उपलब्ध कराई थी। अब जल्द व्हाट्सऐप यह सुविधा अपने सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है। यदि यह सर्विस आपके लिए लाइव होगी तो आपको पर्सनल चैट स्क्रीन पर वीडियो और वॉयस कॉलिंग का आइकन सर्च बटन के साथ में दिखेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब भी आपके पास व्हाट्सऐप वेब पर कॉल आएगा तो एक अलग विंडो पॉप अप होगी, जिसके उपयोग से आप आने वाली कॉल को स्वीकार, अस्वीकार या अनदेखा कर सकते हैं।
बता दें कि अभी व्हाट्सऐप पर ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा सिर्फ स्मार्टफोन से ही मुमकिन है। वीडियो और वॉयस कॉल का सपोर्ट चीज़ों को और भी सहज बनाने का काम करेगा, क्योंकि यूज़र्स को अपने डेस्कटॉप व लैपटॉप पर काम के बीच कॉल व वीडियो कॉल करने की सुविधा प्राप्त होगी। उन्हें कॉल करने के लिए डेस्कटॉप व लैपटॉप से फोन की तरफ स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वॉट्सऐप वेब वर्जन पर पहले से मेसेंजर के लिए सपॉर्ट उपलब्ध है। विडियो और वॉइस कॉल ऑप्शन आने के साथ ही वॉट्सऐप वेब यूजर्स के लिए ये एक्सपीरियंस और बेहतर होगा। व्हाट्सएप ने अभी इस फीचर के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही यह बताया है कि इसे पब्लिक के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी हुआ धड़ाम
Next: दो शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर, डिप्टी जेलर हत्याकांड में थे शामिल

Related Post

rns featured image new
  • अन्य
  • लेख

हद में रहें ओटीटी प्लेटफार्म

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • अन्य
  • अर्थ जगत
  • बाजार

थ्रेड्स एप को लेकर ट्विटर-मेटा आमने-सामने, मस्क ने जुकरबर्ग को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

RNS INDIA NEWS 07/07/2023 0
whatsapp
  • अन्य
  • टेक्नोलॉजी

कमाल का नया फीचर, अच्छा नहीं लगा किसी का व्हाट्सएप स्टेटस तो करें रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 26/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.