Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • दो शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर, डिप्टी जेलर हत्याकांड में थे शामिल
  • उत्तर प्रदेश

दो शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर, डिप्टी जेलर हत्याकांड में थे शामिल

RNS INDIA NEWS 04/03/2021
rns featured image new

प्रयागराज(आरएनएस)। यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रयागराज के अरैल इलाके में हुई मुठभेड़ में मुन्ना बजरंगी एवं मुख्तार अंसारी गिरोह के दो कुख्यात शार्प शूटरों को ढेर कर दिया।
एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ यश ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने सूचना मिलने पर कल आधी रात के समय प्रयागराज के अरैल इलाके में बाइक सवार बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात शर्प शूटरो को ढेर कर दिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त मॉफिया डॉन मुन्ना बजरंगी और दिलीप मिश्रा गिरोह के कुख्यात शार्प शूटर व 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी वकील पाण्डेय के अलावा हिस्ट्रीशीटर अमजद के रुप में की गई। उनके कब्जे से 30 और 9 एमएम की पिस्टल, कुछ जिन्दा एवं खोखा कारतूस बरामद किए गये।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर प्रयागराज एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार के नेतृत्व में ठगित एक टीम मूखबिर के बताये गये स्थान अरैल इलाके के कछार में पहुंची। उसी समय बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गये। उन्होंने बताया कि वकील पाण्डेय को लोग राजीव पाण्डेय उर्फ राजू के तौर पर भी जानते थे। वहीं हिस्ट्रीटर अमजद को अंगद उर्फ पिन्टू उर्फ डाक्टर के रूप में भी पहचाना जाता था । दोनों मुन्ना बजरंगी एवं बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर थे, लेकिन पिछले कुछ समय से दिलीप मिश्रा के लिए काम करते थे।
यश ने बताया कि दोनों अपराधी ने वर्ष 2013 में माफिया मुन्ना बजरंगी व मुख्तार अंसारी के इशारे पर बनारस के तत्कालीन डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी की दिनदहाड़े गोली मारकर कर इलाके में सनसनी फैला दी थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल लेटर में ज्ञानपुर, भदोही से वर्तमान विधायक विजय मिश्रा वकील उर्फ राजीव पाण्डेय से अपनी जान को खतरा बता चुके हैं। ये दोनों बदमाश प्रयागराज में किसी की हत्या के इरादे से आए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्हाट्सऐप वेब यूजर्स को जल्द मिलेगा वॉयस कॉलिंग फीचर
Next: बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 16 घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.