Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद हेल्थ वर्कर की मौत
  • मुंबई

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद हेल्थ वर्कर की मौत

RNS INDIA NEWS 04/03/2021
rns featured image new

मुंबई(आरएनएस)। देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा फेज भी शुरू हो चुका है, लेकिन इसी बीच एक मामले ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के कुछ देर बाद ही एक शख्स की मौत होने से हडक़ंप मच गया है। यह मामला महाराष्ट्र का है।
प्रदेश में कोविड-19 टीके का दूसरा डोज लेने के कुछ ही देर बार व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिस व्यक्ति ने दम तोड़ा वो एक हेल्थ वर्कर था और उसे 28 जनवरी को पहला टीका लगाया गया था। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अभी मौत का असली कारण सामने नहीं आया है। उन्होंने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद स्थिति साफ होने की संभावना जताई है।
भिवंडी के रहने वाले सुखदेव किरदत वैक्सीन के दूसरा डोज लेने के बाद ऑब्जर्वेशन रूम में करीब 15 मिनट तक बेहोश रहे। इसके बाद उन्हें नजदीक स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दो बच्चों के पिता किरदत आंखों के एक डॉक्टर के लिए ड्राइवर के तौर पर काम करते थे।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टर खरात ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले पहला डोज लिया था और तब कोई परेशानी नहीं थी। डोज के पहले पूरा चेकअप किया गया था। उन्होंने कहा हमने पाया है कि उन्हें कई सालों से ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। उन्हें पंजों में सूजन जैसे लक्षण नजर आ रहे थे, लेकिन यहां उनका बीपी सामान्य था और ऑक्सीजन भी सामान्य ही था। उन्होंने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि किस वजह से मौत हुई है। इसके लिए पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 7 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होंगे सौरव गांगुली?
Next: स्कैंडल में फंसे जल मंत्री रमेश

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

RNS INDIA NEWS 16/10/2024 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.