Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बालावाली घाट पक्का बनाकर सौंदर्यीकरण कराएंगे
  • हरिद्वार

बालावाली घाट पक्का बनाकर सौंदर्यीकरण कराएंगे

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
rns featured image new

रुडकी। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बालावाली में पक्का घाट बनवाकर इसका सौंदर्यीकरण कराने के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में उन्होंने घाट के पास पर्यटक विश्राम स्थल बनवाने की मांग भी की है। उन्होंने खानपुर को कुंभ मेला क्षेत्र में शामिल कर कुंभ मेला निधि से इसके लिए बजट मांगा है। बालावाली में पुराने रेलवे पुल के नीचे गंगा नदी का काफी बड़ा कच्चा घाट बना हुआ है। धार्मिक अवसरों पर स्थानीय लोगों के साथ ही यूपी के जनपद बिजनौर, मुजफ्फरनगर आदि के श्रद्धालू भी यहां आकर गंगा स्नान करते हैं। यहां कई मेले लगते हैं। इसे देखते हुए खानपुर के विधायक चैम्पियन ने इस घाट को पक्का बनाकर इसका सौंदर्यीकरण कराने की मांग सरकार से की है। उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में घाट पर पर्यटक विश्राम स्थल के निर्माण की मांग भी की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ऐसा होने पर बालावाली पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित होगा तथा यहां पर्यटकों की संख्या बढऩे से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। विधायक ने कहा है कि कुंभ मेला क्षेत्र में सरकार ने देवप्रयाग तक के क्षेत्र को शामिल किया है। इस लिहाज से खानपुर का इस क्षेत्र को भी कुंभ मेला क्षेत्र में शामिल करके मेले के बजट से ही ये सारे निर्माण कार्य कराए जा सकते हैं। विधायक चैम्पियन ने बताया कि उन्होंने घाट को पक्का करके सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव सरकार को भेजा हे। जल्दी ही वे खुद इस बाबत मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्ताव को मंजूरी भी दिलाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया रक्षा बंधन
Next: 11 किलो डोडे के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.