Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी व उसके दो बच्चों पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, दोनों बच्चों की मौत
  • उत्तर प्रदेश

महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी व उसके दो बच्चों पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, दोनों बच्चों की मौत

RNS INDIA NEWS 01/03/2021
rns featured image new

कानपुर 01 मार्च (आरएनएस)। अकबरपुर के नेहरू नगर में किराएदार सिपाही के पति ने मकान मालिक सभासद की पत्नी व उसके दो बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आसपास के लोगों ने आननफानन आग बुझाई और भागने का प्रयास कर रहे आरोपित का पीछा किया। इस बीच वह ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया,वहीं अस्पताल में गंभीर झुलसे दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू की है।
अकबरपुर कोतवाली के पास नेहरू नगर में सभासद जितेंद्र यादव अपने आवास पर पत्नी अर्चना चार वर्षीय बेटी अक्षिता व डेढ़ वर्षीय बेटा हनु के साथ रहते हैं। उनके मकान में कोतवाली में तैनात महिला सिपाही उषा किरायेदार हैं और पति अवनीश के साथ रहती है। पड़ोसियों के अनुसा रविवार देर रात अवनीश ने मकान मालिक की पत्नी अर्चना व दोनों बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। तीनों की चीखपुकार मची तो दूसरे कमरे से जितेंद्र व आसपास के लोग भी एकत्र हुए। आननफानन उनपर कंबल डालकर आग बुझाई। इस बीच भागने का प्रयास कर रहे अवनीश को लोगों ने पकडऩे का प्रयास किया।
अवनीश भागने के प्रयास में हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। देर रात एसपी केशव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जितेंद्र से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपित कई दिन से मानसिक तनाव में था लेकिन पता नहीं था कि वह इस तरह की घटना करेगा। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने महिला सिपाही से भी पूछताछ की है। एसपी ने बताया कि सिपाही के पति द्वारा मानसिक तनाव में घटना को अंजाम देने की बात अभी सामने आई है। जांच के बाद आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाईल टावर लगाने के नाम पर रिटायर्ड सुबेदार मेजर के साथ धोखाधड़ी करने का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार।
Next: साथी श्रमिक ने हत्या कर शव जंगल में दफनाया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.