

रुद्रपुर(आरएनएस)। सितारगंज पुलिस ने रविवार को ताबड़तोड़ छापेमारी कर 11 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब बनाने वाली सात शराब की भट्ठियां नष्ट कर उपकरण जब्त किये। करीब सात हजार लीटर लहन नष्ट किया। कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गुर्जरखत्ता, बनकुईया तथा गुरुनानकनगरी, गोठा के जंगलों में अवैध कच्ची शराब बनाने की कुल 07 भट्ठियां नष्ट कर लगभग 7,000 लीटर लहन नष्ट किया गया। शक्तिफार्म क्षेत्र में पड़ागांव से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर संजीत हलदार को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। ग्राम लोका गोठा में धन देवी पत्नी आशाराम को कच्ची शराब के साथ, ग्राम चीकाघाट में कैलाश नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर रोशन सिंह, बंदरिया चौक से फायर सर्विस को जाने वाले रास्ते पर सिमरजीत सिंह, ग्राम बनकुइया में राजेन्द्र सिंह, बैगुल डैम जाने वाले रास्ते पर बंदे के पास बलविन्दर सिंह, सिरसा रोड से पिपलिया को जाने वाले रास्ते पर अशोक साना, चीनी मिल गन्ना फैक्ट्री के पीछे वाली सड़क पर रघुवीर, धानचौड़ा पुलिया के पास प्रिंस, शक्तिफार्म क्षेत्र में इंदिरा मार्केट स्थित मछली मार्केट के पास सुजीत राय, नकुटपुरा चौराहे से मैनाझुंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर मंगल सिंह को विभिन्न मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।ग्राम गुर्जरखत्ता, बनकुईया में पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने की चार भट्ठियां नष्ट कर लगभग चार हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। गुरुनानकनगरी, गोठा के जंगलों में अवैध कच्ची शराब बनाने की तीन भट्ठियां नष्ट कर करीब तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया गया।टीम में एसएसआई जावेद मलिक, एसआई बलवीर सिंह, एसआई दीपक कौशिक, एसआई जगदीश तिवारी, एसआई प्रदीप कोहली, एसआई कैलाश सिंह, एसआई बबीता टम्टा, एएसआई प्रेम सिंह, एएसआई कमलेश मेहरा, एएसआई सुरेंद्र दानू, एएसआई हरीश कुमार, हेड कांस्टेबल मतलूब ख़ान आदि शामिल रहे।



