Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टैंक में डूबने से दो साल के मासूम की मौत
  • देहरादून

टैंक में डूबने से दो साल के मासूम की मौत

RNS INDIA NEWS 28/02/2021
rns featured image new

देहरादून। थाना प्रेमनगर के अंतर्गत पौंधा क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन साइट में बने पानी की हौज में 2 साल का बच्चा डूब गया। परिजनों को जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई कर दी है। जानकारी के अनुसार पौंधा क्षेत्र में निर्माणाधीन साइट पर रहकर मजदूरी करने वाले मजदूर अनिल, निवासी बेगूसराय बिहार का बेटा सुंदरम (2) घर के पास खेलते हुए हौज में गिर गया। जब काफी देर तक बच्चा परिजनों को नहीं दिखाई दिया तो परिजनों ने बच्चे की तलाश की। परिजनों ने देखा कि बच्चा घर के पास बने हौदी में डूब गया है। परिजनों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बच्चे को प्रेमनगर अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। उपचार के बाद डॉक्टर ने बच्चे को कोरोनेशन अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रेमनगर प्रभारी अजय रौतेला ने बताया कि बच्चा खेलते हुए घर के पास बने हौदी मे गिर गया था। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम भगत निलंबित
Next: पदों की बंदरबांट से क्या साबित करना चाहते हैं त्रिवेंद्र ? : भावना पांडे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.