Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रॉपर्टी डीलर के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

प्रॉपर्टी डीलर के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/02/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। खटीमा में जमीन का रुपया लेने के बावजूद बेची गई जमीन पर कब्जा नहीं देने और रुपया वापस मांगने पर रुपया भी वापस नहीं देने पर एक प्रॉपर्टी डीलर के विरुद्ध पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ खटीमा कोतवाली में करीब 10 मुकदमे धोखाधड़ी के दर्ज हो चुके हैं। आरोपी खटीमा के बहुचर्चित बनबसा के प्रॉपर्टी डीलर सूरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में भूड़ महोलिया निवासी विधवा महिला अनीता नेगी ने कहा कि छह जून 2018 को हत्यारोपी ललित ज्याला निवासी खेतलसंडा मुस्ताजर नौगवानाथ से बिगराबाग गांव में 33 गुणा 50 फीट का एक प्लाट खरीदा था। इसकी रकम उसने आरोपी ललित ज्याला को दी थी। कुछ दिन बाद वह जब अपने प्लाट पर गई तो उसमें नींव पड़ी हुई थी। आरोपी ज्याला ने बताया कि प्लाट उसने गलती से किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है। उसकी रकम वापस कर देगा। पीडि़ता ने बताया कि तीन वर्ष बाद भी आरोपी ने उसकी रकम वापस नहीं की है। पीडि़ता ने कहा कि उसने अपने जीवन भर की जमा पूंजी एकत्रित कर आरोपी को प्लाट के लिए रुपये दिए थे। उसके छोटे बच्चे हैं इस अवस्था में वह किसके पास मदद के लिए जाए। अब वह जब भी अपने रुपये मांगने के लिए आरोपी के पास जाती है तो वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर ललित ज्याला के खिलाफ धारा 420, 506 आइपीसी के तहत मुकदमा किया है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामला तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाकू से हमला कर घायल करने वाले दो गिरफ्तार
Next: महंगाई और कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.