Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • भाजपा नेताओं को दी मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी
  • नैनीताल

भाजपा नेताओं को दी मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 27/02/2021
rns featured image new

बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं और झूठी अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं : इंदिरा हृदयेश

हल्द्वानी। पिछले कई दिनों से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बीजेपी में शामिल होने की अफवाह फैलाई जा रही थी। जिसको लेकर इंदिरा हृदयेश ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह कांग्रेस की सीनियर लीडर हैं और कांग्रेस में महत्वपूर्ण पद पर बैठी हुई हैं। महत्वपूर्ण पद छोडक़र कोई भी व्यक्ति संवैधानिक पद पर नहीं जाता है। साथ ही इंदिरा हृदयेश ने अफवाह फैलाने वाले भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी ने अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाएंगी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा है कि उनकी बीजेपी के किसी नेता से कोई बात नहीं हुई है। सिर्फ बीजेपी के कुछ लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग इंदिरा हृदयेश से घबराएं हुए हैं और इस तरह के झूठी अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों से प्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा को बल दिया जा रहा था। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि जो भी बीजेपी के नेता इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ वो मुकदमा दर्ज कराएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभीबस डॉट कॉम अब आईआरसीटीसी के ग्राहकों को बस टिकट बुक कराने की सुविधा मुहैया कराएगा
Next: उमा भारती ने जाना आपदा प्रभावितों का हाल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.