


अल्मोड़ा। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा सहित जनपद के सभी थाना-चौकी, फायर स्टेशनों, जिला नियंत्रण कक्ष और अन्य शाखाओं में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पुलिस लाइन अल्मोड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला ने पुलिस बल की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इसके बाद शस्त्रों, औजारों और मशीनों का भी विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजन कार्यक्रम के बाद पुलिस कर्मियों को प्रसाद और मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना-चौकी, फायर स्टेशनों, जिला नियंत्रण कक्ष और अन्य शाखाओं में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात शस्त्रागारों और वर्कशॉप में शस्त्रों, औजारों एवं मशीनों का पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को प्रसाद और मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।



