


रुद्रपुर(आरएनएस। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर सरकारी विभागों की बेशकीमती जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया है। बुधवार को सिटी क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोले। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि उत्तराखंड निवेश एवं अवसंरचना विकास बोर्ड के माध्यम से राज्य की बेशकीमती जमीनों को बाहरी लोगों और निजी संस्थाओं को सौंपने की तैयारी की जा रही है। मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट की करीब 142 एकड़ सरकारी भूमि और वहां विकसित पर्यटन सुविधाओं को राजस एयरो स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड को 15 वर्ष के लिए लगभग एक करोड़ रुपये सालाना की दर से दिया गया। आरोप लगाया कि जॉर्ज एवरेस्ट की जमीन और वहां विकसित सुविधाओं का मूल्य बहुत अधिक है और इसके बावजूद इतनी कम वार्षिक राशि पर संचालन का अधिकार दिया गया। उन्होंने दावा किया कि लोक निर्माण विभाग के करीब 25 निरीक्षण भवनों तथा पर्यटन विभाग की कुछ संपत्तियों को लीज पर देने का सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों का मूल्य अरबों रुपये में है और सरकार को इस संबंध में पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।वहीं जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि करीब 7000 बीघा सरकारी जमीन को लीज पर देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए और कहा कि सरकार को सरकारी संपत्तियों से जुड़े मामलों में स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर प्रदेश सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और सरकारी संपत्तियों से जुड़े मामलों को लेकर राज्यभर में प्रेसवार्ता की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मामलों को जनता के सामने रखने के साथ सरकार से जवाब भी मांग रही है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ममता रानी, संदीप चीमा, डॉ. अजय कुमार सिं

