Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मनरेगा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी रहा जारी
  • बागेश्वर

मनरेगा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी रहा जारी

RNS INDIA NEWS 26/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारियों ने सामूहिक कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्राम्य विकास या पंचायीराज विभाग में शीघ्र समायोजित करने की मांग दोहराई। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। महात्मा गांधी कर्मचारी संगठन के बैनर पर उपकार्यक्रम अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से आक्रोशित हैं। वह दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने प्रदर्शन किया और कहा कि मनरेगा कर्मचारियों पंचायतीराज विभाग में समायोजित नहीं किया जा रहा हे। उन्होंने मनरेगा कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड-पे देने की मांग की। इपीएफ, बीमा और स्वास्थ संबंधित सुविधाएं सरकारी कर्मचारियों की भांति नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य अंश ग्रेड-पे निर्धारित कर मानदेय दिया जाए। जिलों के सभी श्रमिकों को बिना भत्ते दिए दूसरे विकास खंडों, न्याय पंचायतों में स्थानांतरण किया गया है। उन्हें यथावत किया जाए। मनरेगा कार्मिकों को सेवादाता संस्था यानी उपनल में रखे जाने की सुगबुगाहट चल रही है। जिसका वह पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने जिलों में हटाए गए कार्मिकों को पुन: बहाली करने और मानदेय में कतई कटौती नहीं करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर विशाल नेगी, धीरज सिंह रावत, विक्रम सिंह, हितेश कुमार आर्य, खिलेश चंद्र कर्नाटक, हिमांशु असवाल, हरीश चंद्र, हिमांशु कोहली, नीरज गोस्वामी, संतोष पांडे, प्रियंका रावत, हिमांशु नेगी, पूरन चंद्र कांडपाल, नरेंद्र परिहार, मोहन राम, मोहन गिरी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारियों ने फूंका जीएसटी का पुतला
Next: फाँसी लगा की युवक ने आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.