Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • टूटे बिजली तार की चपेट में आकर महिला की मौके पर मौत
  • बागेश्वर

टूटे बिजली तार की चपेट में आकर महिला की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 24/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। कपकोट के बाछम गांव में एक महिला की टूटे हुए बिजली के तारों की चपेट में आने से करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने खच्चरों को लेकर जंगल की ओर जा रही थी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों के साथ पुलिस को भी दी। सूचना के बाद पुलिस और ऊर्जा निगम के कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला आर्या ने बताया कि मंगलवार की रात यहां तेज आंधी चली थी। इस कारण बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। इस कारण गांव में बिजली भी गुल थी, लेकिन तार कहां टूटा था इसकी जानकारी किसी को भी नहीं थी। बुधवार की सुबह बाछम गांव की 37 साल की गीता देवी पत्नी तारा सिंह अपने खच्चरों को लेकर जंगल की ओर जा रही थी, तभी हनुमान मंदिर मल्ला गांव के पास महिला टूटे बिजली के तार की चपेट में आ गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण भगवत सिंह ने घटना की जानकारी कपकोट थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर रवाना हुई। गांव पहुंचकर शव कब्जे में लिया पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि बाछम गांव में हादसा हुआ है। कपकोट डिविजन के जेई को मौके पर रवाना कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मार्ग चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम के बाद पालिकाध्यक्ष से मिले युकां कार्यकर्ता
Next: विधायक भौर्याल ने दूरस्थ गांवों में बांटे डस्टबिन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.