Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार चोरी करने आये आरोपी पुलिस बैरियर तोड़कर भागे
  • देहरादून

कार चोरी करने आये आरोपी पुलिस बैरियर तोड़कर भागे

RNS INDIA NEWS 23/02/2021
rns featured image new

कार को छोड़कर भागते हुए एक गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

विकासनगर। विकासनगर पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को दो लोग कार चोरी करने पहुंचे। आरोपी कैनाल रोड पर कार चोरी का प्रयास कर रहे थे। तभी मौके पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपी अपनी कार से फरार हो गये। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी पुलिस का बैरियर तोड़कर फरार हो गये। काफी दूर तक पीछा करने के बाद आरोपी कार को जीवनगढ़ नहर के पास छोडक़र भागने लगे। तभी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। सोमवार रात को विकासनगर बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुसाईं के नेतृत्व में पुलिस कर्मी गश्त कर रहे थे। तभी कैनाल रोड के गुरुनानक स्कूल के समीप सडक़ किनारे पुलिस को एक हिमाचल प्रदेश नंबर की एक कार दिखाई दी। कार के पास ही एक दूसरी कार का दो लोग लॉक तोडऩे की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुलिस को देखकर वे अपनी कार में बैठकर भाग निकले। पुलिस ने चीता पुलिस और सभी बैरियरों पर सूचना दी। जिस पर चीता पुलिस ने गुरुद्वारा अजीतनगर के पास बैरियर लगा दिया। लेकिन आरोपी बैरियर तोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम राजेश पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम क्वाल थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर यूपी बताया। फरार आरोपी का नाम अमित पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम शंठा चौपाल जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश बताया। आरोपी के पास से पुलिस ने कार चोरी में प्रयुक्त होने वाली दो मास्टर की, कार की दो नंबर प्लेट पकड़ी। आरोपी ने बताया कि कार चोरी करने के लिए वह अमित की कार में आये थे। चोरी के प्रयास में प्रयुक्त कार के दस्तावेज न होने पर कोतवाली पुलिस ने कार को एमवी ऐक्ट में सीज कर दिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी व फरार आरोपी के खिलाफ चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।

चोरी की कार पर नंबर प्लेट बदल देते थे- गिरफ्तार आरोपी राजेश ने बताया कि कार में जो दो नंबर प्लेट रखी थी। उन्हे चोरी की कार पर लगाकर रास्ते में पडऩे वाले बैरियर से बचने के लिए लगाया जाता है। जिससे आसानी से पकड़ में नहीं आते। बताया कि दो मास्टर की रखी हैं। जिससे दूसरी कारों के लॉक खोले जा सकते हैं। यदि लॉक न खुले तो तब आरी व टूलबॉक्स में रखे सामान से कार का लॉक तोडक़र कार चोरी करके ले जाते हैं। जिनके कल पुर्जें आदि बलकर दूसरे प्रदेशों में बेचते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगले पांच साल में टीबी बीमारी खत्म करने का लक्ष्य : मोदी
Next: राशिफल 24 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.