
अल्मोड़ा। विकासखंड ताड़ीखेत के ग्राम सभा ख्यूशालकोट के तोक सुकोली में शुक्रवार को जलागम विभाग के अंतर्गत प्रस्तावित सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का विधिवत भूमि पूजन किया गया। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न कराया।
इस अवसर पर उपप्रधान किरण आर्य, सरपंच चंदन सिंह, देवेंद्र सिंह, चंदन सिंह, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, श्याम सिंह, हिमांशु, लाल सिंह, शिवम करायत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और मातृशक्ति उपस्थित रही।
ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। योजना के माध्यम से लगभग 60 परिवारों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी तथा करीब 3.5 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। इससे किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीणों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।
ग्रामीणों ने योजना के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की अपेक्षा जताते हुए इसे क्षेत्र के कृषि विकास और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।


