Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी, कोर्ट में किया आवेदन
  • चमोली

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी, कोर्ट में किया आवेदन

RNS INDIA NEWS 16/07/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में जिला कारागार में बंद बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी। पुलिस ने इसके लिए न्यायालय में आवेदन किया है। आरोपी कर्मचारी से पुलिस को सालिग्राम पत्थर के अलावा कुछ भी चीज बरामद नहीं हुई थी। अब धनराशि की बरामदगी व अन्य जानकारी के लिए पुलिस ने आरोपी को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए आवेदन किया है। जांच पर्यवेक्षक मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले में जांच जारी है।
बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की पुलिस जांच में 22 जून की सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्ध गतिविधियां दिखी हैं। पुलिस इन लोगों की पहचान और भूमिका की पड़ताल में जुटी है। पुलिस टीम लगातार मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार बुधवार को 22 और 25 जून की रिकॉर्डिंग का बारीकी से परीक्षण किया गया। फुटेज में कुछ अन्य व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दी है, जिनके संबंध में जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस बीच पुलिस ने अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित करते हुए मंदिर के सीसीटीवी सिस्टम की डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि डीवीआर में मौजूद रिकॉर्डिंग की तकनीकी जांच कराई जाएगी और इसे मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि जांच हर पहलू से की जा रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट
Next: नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.