Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा
  • देहरादून

खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। जौनसार-बावर क्षेत्र के खत द्वार में गुरुवार को लोकपर्व जात्रा धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। खत द्वार के भंडारा थात में आयोजित मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवचिन्हों के दर्शन किए और धर्मलाभ कमाया। जात्रा पर्व के अवसर पर खत के मिंडाल और बनियाना गांव स्थित शिलगुर महाराज मंदिर से देवचिन्हों को ढोल-दमाऊ और रणसिंघे की थाप के साथ ग्रामीण भंडारा थात लेकर पहुंचे। परंपरा के अनुसार देवचिन्हों की स्थापना के बाद मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में खत के मिंडाल, कुराड़, खनाड़, सिचाड़, बनियाना, मझगांव और समोग समेत रवाई, जौनपुर और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिलगुर महाराज के जयकारे लगाए, जिससे पूरा भंडारा थात भक्तिमय हो उठा। जात्रा मेले में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। ढोल-दमाऊ की थाप और लोकगीतों पर ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य कर लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। इस पर्व के दौरान दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले रिश्तेदारों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता है। मेले में सदर सियाणा एवं वजीर राजीव नेगी, देवमाली शूरवीर सिंह, अजमेर सिंह, वीरेंद्र नेगी, अमर सिंह, मोहन सिंह, सुरेश थापलीयाल, मेहर सिंह चौहान, विक्रम सिंह नेगी, राकेश भट्ट और विजय नेगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवर गांव में हुए हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास की सजा
Next: हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.