Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर की लाल मंदिर कॉलोनी में प्लॉट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब अदालत तक पहुंच गया है। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि प्लॉट की चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पहुंचे परिवार के साथ मारपीट की गई, महिलाओं से अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। अदालत में दायर प्रार्थना पत्र में कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल वीरभद्र, ऋषिकेश निवासी राजू वर्मा ने बताया कि लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर स्थित उनके प्लॉट को बेचने के लिए कुछ समय पहले लाल मंदिर कॉलोनी निवासी अनिल वर्मा और सरिता ने कहा था। इनकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। आरोप है कि चार मार्च की रात उन्हें सूचना मिली कि उनके प्लॉट की चारदीवारी तोड़कर ईंटें और मलबा हटाया जा रहा है। सूचना मिलने पर वह अपने बेटे सचिन, पत्नी बबली और बेटी मोनिका के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, साहुल वर्मा, पंकज वर्मा, सरिता, दीपक, दीपू, प्रियंका, जॉन और कल्लू ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार के साथ मारपीट की। महिलाओं के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनसा देवी मंदिर में चढ़ावे की पारदर्शिता के लिए बिना जेब वाले कुर्तों की शुरुआत, पुजारियों को वितरित किए गए कुर्ते
Next: हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मनसा देवी मंदिर में चढ़ावे की पारदर्शिता के लिए बिना जेब वाले कुर्तों की शुरुआत, पुजारियों को वितरित किए गए कुर्ते

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.