Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • परीक्षा में न बैठने देने पर आईटीआई छात्रों ने किया प्रदर्शन
  • हरिद्वार

परीक्षा में न बैठने देने पर आईटीआई छात्रों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/02/2021
rns featured image new

हरिद्वार। परीक्षा में न बैठने देने पर सोमवार को पथरी धनपुरा स्थित एक आईटीआई में छात्रों ने प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए छात्रों ने आईटीआई गेट पर प्रदर्शन कर शिक्षाधिकारी से मामले की शिकायत की है। छात्रों का आरोप है कि इस वर्ष कुछ छात्रों की समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति नहीं दी। इस कारण आईटीआई प्रबंधन ने दर्जनों छात्रों को परीक्षा में बैठाने से इनकार कर दिया। छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा पूरे वर्ष की फीस जमा करने के बाद ही परीक्षा में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। आरोप है कि छात्रों ने एक वर्ष की आधी फीस जमा भी की, लेकिन उसके बाद भी छात्रों को परीक्षा में बैठाने से इनकार कर दिया। छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आईटीआई के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में सागर कुमार, गौतम, अश्वनी कुमार, किरण लता, पवन कुमार, संदीप कुमार, सोमदत्त, प्रिंस आदि उपस्थित थे।
वहीं, आईटीआई के प्रधानचार्य मेहताब अली ने बताया पूरे साल की फीस मिलने के बाद ही प्रबंधन ने छात्रों को प्रवेश पत्र देने को कहा है। फीस जमा नहीं करने पर किसी भी छात्र को प्रवेश पत्र नहीं दिया जाएगा। इधर मुख्य शिक्षाधिकारी आंनद भारद्वाज ने बताया मामला उनके संज्ञान में नहीं था। मामले की जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक में नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से छेड़छाड़
Next: कुंभ में सेवा देने वाले डॉक्टरों की ट्रेनिंग शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.