Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशीली गोलियों और स्मैक की तस्करी में आरोपी को चार साल की जेल
  • देहरादून

नशीली गोलियों और स्मैक की तस्करी में आरोपी को चार साल की जेल

RNS INDIA NEWS 14/07/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। विशेष एनडीपीएस जज मोनिका मित्तल की अदालत ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों व स्मैक की तस्करी के दोषी को चार साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न चुकाने पर उसे दो महीने की अतिरिक्त साधारण जेल भुगतनी होगी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर 2014 को शहर कोतवाली पुलिस ने सिंघल मंडी तिराहे के पास से संगम विहार निवासी दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया था। उसकी पैंट की जेब से 1.74 ग्राम स्मैक और अल्प्राजोलम की 230 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। पूछताछ में उसने कुबूला था कि वह स्कूल-कॉलेज के छात्रों को ये नशीले पदार्थ बेचता था। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता और बरामद मादक पदार्थ की मात्रा को सजा का मुख्य आधार माना। सरकारी वकील ने तर्क दिया कि दोषी से बरामद प्रतिबंधित गोलियों की मात्रा काफी थी, जो व्यावसायिक श्रेणी से कुछ ही कम है। अदालत ने बचाव पक्ष की कम से कम सजा की दलील बीमार पिता और परिवार की जिम्मेदारी को खारिज करते हुए कहा कि नशीली दवाओं की बरामदगी समाज और युवा पीढ़ी के लिए एक गंभीर अपराध है। इसके बाद सजा सुनाई और वारंट बनाकर जेल भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई
Next: महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.