Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पटेलनगर क्षेत्र में एक गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात शिमला बाईपास स्थित सैफ एक्सप्रेस गोदाम के बाहर हुआ। घायल मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, जो सैफ एक्सप्रेस गोदाम में साइट इंजीनियर बद्री विहार कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह ने घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि रात के समय गोदाम की बिजली खराब हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए गोदाम के गार्ड दुर्गा थापा से आसपास किसी बिजली मिस्त्री की जानकारी ली गई। इस पर गार्ड ने अपने पड़ोसी संदीप कश्यप को बुलाया।करीब 10 मिनट बाद संदीप कश्यप गोदाम पहुंचा और बाहर बैरियर के पास लगे बिजली के पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने लगा। इसी दौरान तेज धमाके के साथ बिजली का फॉल्ट हुआ और उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।गोदाम के कर्मचारियों ने बिना देर किए संदीप को कंपनी के वाहन से सहारा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान संदीप कश्यप (40) पुत्र रामपाल कश्यप, निवासी प्रेमनगर रोड, बड़ोवाला, थाना पटेलनगर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके और अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल
Next: धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.