Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। जिला मुख्यालय से सटे ज्ञानसू कस्बे में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। करीब एक वर्ष पहले जून माह में 90 लाख रुपये की लागत से ज्ञानसू से तेखला तक कराया गया डामरीकरण उखड़ चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं जिससे राहगिरों के साथ वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया है।हाईवे पर कई गड्ढे इतने बड़े हैं कि उनमें दोपहिया वाहन तक समा सकता है। पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से जर्जर इस सड़क के डामरीकरण से राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे। कुछ ही महीनों में सड़क की परत उखड़ने लगी और अब दूसरे मानसून में हालात पहले से भी बदतर हो गए हैं। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष बरसात के बाद बीआरओ ने गड्ढों की स्थायी मरम्मत करने के बजाय उनमें मिट्टी भरकर खानापूर्ति की थी। इससे कुछ समय के लिए आवागमन सुचारु हुआ लेकिन मिट्टी उड़ने से धूल की समस्या बढ़ी और इस वर्ष बारिश में वह भी बह गई।नतीजतन सड़क फिर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। पालिका सभासद मनीष पंवार, स्थानीय निवासी आनंद पंवार समेत अन्य लोगों ने बीआरओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ
Next: रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के नो नेटवर्क जोन खत्म करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.