Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। नगर निगम के वार्ड संख्या-2 (फरासू) में प्रवेश द्वार पर नाम परिवर्तन के संबंध में शुरू हुआ विवाद गहराता जा रहा है। प्रवेश द्वार पर पूर्व प्रधान का नाम हटाने और वार्ड का नाम दर्ज करने पर पूर्व प्रधान के पति और वर्तमान पार्षद आमने-सामने आ गए हैं। शनिवार को मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब पूर्व प्रधान सुरभि रावत के पति पंकज रावत ने पार्षद विजय चमोली सहित आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी। इससे पहले पार्षद भी पंकज रावत व उनके साथियों पर सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। पंकज रावत ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पार्षद अपना नाम चमकाने के उद्देश्य से प्रवेश द्वार को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। शुक्रवार रात साजिश के तहत प्रवेश द्वार पर अंकित पूर्व प्रधान सुरभि रावत का नाम मिटा दिया गया। उन्होंने पार्षद व उनके समर्थकों पर शराब के नशे में गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पंकज के अनुसार, नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि निगम की ओर से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोतवाली श्रीनगर के उपनिरीक्षक राजेश असवाल ने बताया कि फरासू प्रवेश द्वार विवाद में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
Next: सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पांच घंटे रहा बाधित, मलबा हटाने में छूटे पसीने

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.