Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रिश्तेदारी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी
  • हरिद्वार

रिश्तेदारी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर के नाहर सिंह एन्क्लेव कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे, अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए और नकदी व कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नाहर सिंह एन्क्लेव कॉलोनी, होली गंगेज स्कूल के पीछे, सराय रोड, ज्वालापुर निवासी ऋषभ वर्मा पुत्र गंगा प्रसाद ने शिकायत कर बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गए हुए थे।घर के मुख्य गेट पर ताला लगा था और अंदर सेंटर लॉक भी बंद था। इसी दौरान रात करीब दो बजे से पौने तीन बजे के बीच चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और दोनों अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए। इसके बाद पूरे घर का सामान बिखेरकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।पीड़ित के अनुसार चोर घर से एक लाख रुपये की नकदी, एक सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़ी चांदी की पायल, दस चांदी के सिक्के और एक जोड़ी सोने की ईयररिंग चोरी कर ले गए। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है, जिसमें दो संदिग्ध चोर नजर आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूटी के एक स्क्रैच का खूनी बदला! ऐना में सागर की गला रेतकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Next: भटकी महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का कोतवाली घेराव

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैंसर, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने 39 दवाओं की कीमत तय की
  • वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.