Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगा में थार उतारकर रील बनाना पड़ा भारी, अचानक बढ़े जलस्तर में फंसी कार
  • हरिद्वार

गंगा में थार उतारकर रील बनाना पड़ा भारी, अचानक बढ़े जलस्तर में फंसी कार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सोशल मीडिया पर रील बनाने और स्टंट करने का शौक कुछ युवकों को भारी पड़ गया। कनखल क्षेत्र के बजरीवाला में युवक अपनी थार गाड़ी गंगा नदी के भीतर ले जाकर वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया और थार नदी के बीच फंस गई। कार में सवार युवकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद और क्रेन की सहायता से वाहन को सुरक्षित बाहर निकलवाया। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस ने थार को सीज कर दिया। घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पुलिस के मुताबिक कुछ युवक थार की इंजन क्षमता परखने और स्टंट करते हुए रील बनाने के उद्देश्य से गंगा किनारे पहुंचे थे। उन्होंने वाहन को नदी के भीतर उतार दिया, लेकिन अचानक जलस्तर बढ़ने से गाड़ी बीच धारा में फंस गई। युवकों ने पहले अपने स्तर पर वाहन निकालने का प्रयास किया, लेकिन पानी लगातार बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रस्सी से वाहन को बांधकर बहने से रोका। सूचना मिलने पर कनखल थाने के एसएसआई अनुज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्रेन बुलवाई, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद थार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कुछ युवक गंगा नदी के भीतर थार वाहन उतारकर रील बना रहे थे। अचानक जलस्तर बढ़ने से वाहन नदी में फंस गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वाहन को सीज कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा तस्करी में फरार चल रहा कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार
Next: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नशा तस्करी में फरार चल रहा कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.