Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • ऊधम सिंह नगर

बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 10/07/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। उत्तराखंड सरकार की पहल पर नगर पंचायत दिनेशपुर में शुक्रवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा। शिविर में राजस्व, विद्युत, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा आवेदन और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। शिविर में कुल नौ शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए, ताकि फरियादियों को समय पर राहत मिल सके।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण विभाग के उपाध्यक्ष दीपक मेहरा रहे, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष मंजीत कौर ने अध्यक्षता की। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह विर्क, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, तहसीलदार लीना चंद्रा, नोडल अधिकारी एवं सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल और सहायक नोडल अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी मुहम्मद यामीन भी मौजूद रहे। इस दौरान राखल मंडल, नारायण मंडल, संजय सरकार, रीता गाईन, रेखा शील, सविता बैरागी, प्रीतम गाईन, विष्णु शील, डॉ. विकास सचान, प्रभा मंडल, अवर अभियंता मेहताब अली, नगर पंचायत कर्मी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
Next: औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.